केवलारी – गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर केवलारी नगर के प्रतिष्ठित कंप्यूटर संस्थान यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा लहराया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसने संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन संपन्न हुआ जिसमें संस्थान के छात्र छात्राओं ने गणतंत्र दिवस से संबंधित देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक रंगोली का चित्रण किया।
कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट के संचालक ओंकार जाघेला,नवनीत राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के द्वारा कंप्यूटर के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। और कंप्यूटर की गुणवत्ता युक्त शिक्षा देकर बच्चों के भविष्य को निखारने का कार्य किया जा रहा है। इंस्टिट्यूट में अध्ययनरत अनेक बच्चों का शासकीय नौकरियों में चयन हुआ है इसके साथ ही अनेक विद्यार्थी अशासकीय क्षेत्रों में भी कार्य कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री सुधीर पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री नीरज ठाकुर,पावन यादव,भाजपा महामंत्री सतीश राय, युवा मोर्चा महामंत्री अजय बघेल, वरिष्ठ पत्रकार अशोक वंदेवर जी कृष्ण कुमार प्रजापति युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी दीपेश पांडे, युवा नेता दिनेश यादव एवं समस्त स्टाफ सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।