केवलारी- नगर परिषद केवलारी के वार्ड क्रमांक 15 मरकावाड़ा में युवा शक्ति संगठन के द्वारा भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। भगवान भोलेनाथ का प्रात:कालीन जलाभिषेक, रूद्राभिषेक वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न हुआ। शाम को भगवान भोलेनाथ की बारात गाजे-बाजे के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें बारात भगवान भोलेनाथ की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। भगवान भोलेनाथ धूमधाम के साथ निकली बारात का जगह-जगह फूल-माला एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। भोलेनाथ की झांकी के पीछे बैण्ड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते भक्तगणों द्वारा भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा नगर शिव भक्ति में समाहित हो गया। सभी बारातियों का समिति द्वारा प्रसाद वितरण का कार्य किया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओ से साथ समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।